'मैं सीएम की रेस में नहीं हूं', राज्यसभा चुनाव बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन?

Updated on 17-03-2026 12:53 PM
पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वे सीएम बनने की रेस में नहीं हैं। उन्हें जो दायित्व पीएम मोदी ने केंद्र में दिया है, उसे ही निभाएंगे। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं मानता हूं कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होना चाहिए, लेकिन इन सभी मामलों पर अंतिम फैसला जल्द ही गठबंधन के भीतर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।


बिहार सीएम नाम पर सहमति- चिराग

चिराग पासवान ने दावा किया कि काफी हद तक, मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बन चुकी है, अब बस औपचारिकताएं ही बाकी हैं। नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार नए जोश के साथ काम करेगी। जदयू नेता निशांत कुमार को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी को उनकी भूमिका तय करनी है। राजनीति में लंबे समय से उनके आने की चर्चा चल रही थी और जब वे आ गए हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं।

बिहार में पहली बार बीजेपी को मिलेगी सीएम कुर्सी

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के सांसद बन गए हैं। उन्होंने खुद से राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में 20 साल बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलना है। उम्मीद है कि अगले महीने बिहार में पावर ट्रांसफर को पूरा कर लिया जाएगा। विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में सीएम का ओहदा पहली बार किसी बीजेपी नेता को मिलने वाला है। इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर किसी का नाम अब तक सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि एनडीए गठबंधन ने पहले ही अगले सीएम का नाम नीतीश कुमार की सहमति से तय कर लिया है।

आगामी 5 राज्यों की चुनाव पर भी नजर

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पांच अलग-अलग राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। मेरा मानना है कि जहां भी चुनाव हैं, वहां एनडीए की स्थिति मजबूत है। यहां तक कि उन राज्यों में भी जहां हमारी सरकार नहीं है, जैसे पश्चिम बंगाल या तमिलनाडु, वहां भी स्थिति बदल रही है। मैं हाल ही में तमिलनाडु में था और दो दिन पहले असम में था। मेरा मानना है कि असम में हम हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएंगे।
पश्चिम बंगाल में भी, एनडीए अपनी सरकार बनाने में सफल होगा। मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर काफी मजबूत है और लोग कई मुद्दों पर नाराज हैं। केंद्र सरकार के साथ लगातार टकराव और कई फैसलों का विरोध करने से भी जनता में असंतोष है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.