राज्यसभा चुनाव: डरे हुए तो NDA के नेता भी थे, वोट अलॉटमेंट का हिसाब-किताब देख साफ पता लग रहा
Updated on
17-03-2026 12:52 PM
पटना: बिहार में राज्य सभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर NDA के रणनीतिकार अपनी पीठ थपथपा सकते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि परिणाम की घोषणा के पहले अनजाने भय से सबसे ज्यादा सत्ता पक्ष के रणनीतिकार ग्रसित थे। परिणाम की घोषणा से पहले उन्हें भी आशंका थी कि कोई क्रॉस वोटिंग कर सकता है, किसी का वोट अमान्य भी हो सकता है या फिर कोई वोटिंग के दिन गायब रह सकता है। यह चिंता इसलिए भी थी कि जरा सी चूक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निर्धारित विधायकों का वोट नहीं मिला तो चुनाव कहीं हार न जाएं। NDA के रणनीतिकारों के इस अनजाने भय की कहानी कोई और नहीं बल्कि उम्मीदवारों के लिए अलॉट किए गए वोट ही कह रहे हैं। जानिए किसे कितने वोट अलॉट किये गए और क्यों?
मुख्यमंत्री को 44 वोट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य सभा भेजने के लिए इनके रणनीतिकार कोई चूक की गुंजाइश रखने वाले नहीं थे। इनको लेकर पहले ही संशय की स्थिति बनी हुई थी। चर्चा यह थी कि कई विधायक नीतीश कुमार को राज्यसभा नहीं भेजना चाहते थे। उनकी भावना यह थी कि उन्हें बिहार में रह कर ही विकास के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए। ऐसे में NDA के रणनीतिकारों ने इस आशंका को देखते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 44 वोट अलॉट किए। ऐसा करने के पीछे तर्क यही था कि कहीं किसी का वोट गड़बड़ाया तो जीत के लिए निर्धारित संख्या 41 से कम न हो। इसी मनोभाव से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को 44 मत ,उपेंद्र कुशवाहा को 42 और रामनाथ ठाकुर को भी 42 मत। पांचवीं सीट शिवेश राम को 30 वोट अलॉट किए गए थे।
शक के दायरे में थे रालोमो के विधायक
राजनीतिक गलियारों में तो यह पहले से ही चर्चा रही कि उपेंद्र कुशवाहा से उनके विधायक नाराज थे। इस नाराजगी का कारण उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा अपने पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री पद सौंपा जाना था। इस कारण से बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, दिनारा से युवा विधायक आलोक सिंह और मधुबनी से माधव आनंद खुलकर असंतोष की लाइन पर चले गए थे। इन पर महागठबंधन की विशेष नजर थी। ऐसे में NDA के रणनीतिकारों ने वोट अलॉटमेंट करते समय यह ध्यान रखा कि ज्यादा-ज्यादा सीट अलॉट कर पांचवीं सीट को दूसरे वरीयता के सहारे जीता जाए
हम और लोजपा के विधायकों पर भी था शक
शक के दायरे में तो हम और लोजपा रामविलास के भी कुछ विधायक थे। हम के दो विधायकों (ज्योति देवी और दीपा मांझी) को ले कर तो वोट के दौरान एक वीडियो भी दिखा जिसमें दोनों तेजस्वी यादव के कमरे से AIMIM विधायकों के साथ ही बाहर निकल रही हैं। हालांकि बाद में सफाई भी आई कि यह औपचारिक मुलाकात थी। इसी तरह से लोजपा रामविलास के कई विधायकों के संपर्क में रहने के दावे भी किए गए। यही सब वजह थी कि सम्मानजनक जीत के हकदार बनने के लिए NDA के रणनीतिकारों ने वोट अलॉट करने में भी पूरी सावधानी बरती और आखिर में सफलता पा ली।
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…