'कुछ लोगों को बेवजह खुजली हो रही', संभल के CO कुलदीप कुमार पर भड़के ओवैसी, ईरान-इजरायल से कनेक्‍शन

Updated on 14-03-2026 01:20 PM
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस पर काफी नाराज हो गए हैं। उनका कहना है कि ये मुल्‍क किसी के बाप का नहीं है जो हमें कहीं जाने के लिए बोले। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है।

दरअसल, सीओ कुलदीप कुमार ने पिछले दिनों ईद और जुमे की नमाज से पहले सख्‍त चेतावनी दी थी। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में उन्‍होंने कहा था कि मस्जिदों के बाहर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई सड़क पर नमाज पढ़ता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगर किसी को किसी दूसरे देश से इतना ही लगाव है तो...

पीसी कमेटी की बैठक के दौरान संभल सीओ कुलदीप कुमार ने यह भी कहा कि दुनिया के दो देशों के बीच युद्ध चल रहा है। हिंदुस्‍तान में कुछ लोगों को बेवजह खुजली हो रही है। अगर किसी को किसी दूसरे देश से इतना ही लगाव है तो वह जहाज पर बैठकर वहीं चला जाए और और वहीं जाकर उनका समर्थन करे। भारत में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्दों को लेकर बखेड़ा और नारेबाजी बिल्‍कुल नहीं बर्दाश्‍त की जाएगी।

'देश संविधान से चलेगा या किसी की जुबान से'

संभली सीओ कुलदीप कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैंने भी संभल सीओ के वीडियो देखे हैं। इसमें वह पीस कमेटी की बैठक में मुसलमानों को थाने में बुलाते हैं और उनको ईरान का नाम लेकर धमकाते हैं। क्‍या ये देश उनके बाप का है। देश संविधान से चलेगा या किसी की जुबान से।

माहौल बिगाड़ने वालों को सीओ ने दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि संभल सीओ कुलदीप कुमार ने सड़क पर नमाज, विदेशी मुद्दों पर नारेबाजी और माहौल बिगाड़ने वालों को लेकर साफ चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि संभल में कानून से खिलवाड़ करने वालों को बिल्‍कुल नहीं बख्‍शा जाएगा। सीओ ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि सार्वजनिक जगहों और सड़कों पर धार्मिक गतिविधियां होने से आम जनता और ट्रैफिक को परेशानी होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.