राजस्थान में फिर तेज हो सकता है गुर्जर समाज का आंदोलन, शहीद दिवस से पहले जानिए क्या है समिति की मांग

Updated on 16-03-2026 03:22 PM
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दो-टूक कहा कि यदि उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आगामी 23 मई (शहीद दिवस) को बड़ी रणनीति का ऐलान किया जाएगा।


समझौते के 10 महीने बाद भी अधूरी हैं उम्मीदें

संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने बैठक के बाद बताया कि पिछले साल 8 जून को सरकार के साथ जो समझौता हुआ था, वह ठंडे बस्ते में नजर आ रहा है। हालांकि, सरकार ने शहीद रूपनारायण के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देकर एक मांग पूरी की, लेकिन बाकी अहम मुद्दे पिछले 10 महीनों से लंबित हैं।

मुकदमों की वापसी पर फंसा पेंच

समिति का सबसे बड़ा आरोप मुकदमों की वापसी को लेकर है। पदाधिकारियों के अनुसार, 2023 से मार्च 2026 तक एक भी मुकदमे का निस्तारण नहीं हुआ है। नवंबर 2023 में सरकार ने दावा किया था कि 42 केस खत्म कर दिए गए हैं, लेकिन गृह विभाग ने आज तक उन मुकदमों के एफआईआर नंबर समाज के साथ साझा नहीं किए। समाज का मानना है कि कागजों में निस्तारण दिखाकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

इन मुद्दों पर भी सुलग रही है चिंगारी

बैठक में कई अन्य गंभीर विषयों पर भी चर्चा हुई जिसने समाज के आक्रोश को बढ़ा दिया है:

  • RJS बैकलॉग: हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) में बैकलॉग का क्रियान्वयन नहीं हुआ है।
  • संपत्ति कुर्की का डर: करौली के एक पुराने मामले (2008/2016) में समाज के लोगों की संपत्ति कुर्की के आदेश हुए थे। डेढ़ साल से जानकारी देने के बाद भी सरकार ने इस मामले में कोई राहत नहीं दी।
  • TSP क्षेत्र में आरक्षण: लंबे समय से चली आ रही मांग को दोहराते हुए टीएसपी (TSP) क्षेत्र में भी एमबीसी (MBC) आरक्षण लागू करने की बात कही गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.