'पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे', विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के वीडियो पर कमेंट करने वाला शिक्षक सस्पेंड
Updated on
19-03-2026 12:45 PM
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक वीडियो पर कमेंट किया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। वहीं, कमेंट करने वाले शिक्षक कहना है कि मैंने तो किसी का नाम नहीं लिया था। मैं कार्रवाई के विरोध में कोर्ट जाऊंगा।
बीजेपी नेता पोस्ट किया था वीडियो
दरअसल, विदिशा जिले के बीजेपी नेता गगन दुबे ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो शिवराज सिंह चौहान के संसद में भाषण का था। इसी पर गंजबसौदा के जमनिया शाकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा ने टिप्पणी की थी। शिक्षक ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि बतोले बाज हैं.... झूठों की प्रतियोगिता कराई तो यह पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे।
सस्पेंड किया गया
इसी पोस्ट के बाद शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा पर कार्रवाई की गई है। विदिशा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें तत्काल नोटिस जारी किया था। इसके बाद 18 मार्च को गोविंद सिंह कुशवाहा को स्पेंड कर दिया गया है।
कोर्ट जाएंगे हम
वहीं, गोविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम कोर्ट जाएंगे। हमने पोस्ट नहीं किया है। न तो हमने किसी का नाम लिया है। ऐसे में हमें इतनी बड़ी सजा क्यों दी गई।गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले से सांसद हैं। साथ ही वह मध्य प्रदेश में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद वह केंद्र में कृषि मंत्री बन गए।
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…