इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। मानव सुथार और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।
शनिवार को क्राइस्टचर्च में चल रहे मैच का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है। देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। जबकि बी साई सुदर्शन ने 41 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल पहली ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए।
एक रन के स्कोर पर जायसवाल का विकेट गंवाने के बाद पडिक्कल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। दोनों ने 159 गेंदों का सामना किया।
पडिक्कल ने 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे पिछले मैच की दूसरी पारी में 199 रन बनाकर आउट हुए थे।
जायसवाल ने 4 गेंद खेलीं, खाता नहीं खोल सके
यशस्वी जायसवाल इस पारी में भी अपना खाता नहीं खोल सके। वे पहले ओवर में फ्रैजर शीट की चौथी गेंद पर आउट हो गए। वे खाता भी नहीं खोल सके।
पहले अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में जायसवाल ने 17 और 5 रन बनाए थे। अब वे लगातार तीसरी पारी में नाकाम रहे।
स्मरण गोल्डन डक पर आउट, यश राठौड़ ने बनाए 13 रन
भारत ए के बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन खाता नहीं खोल सके। पडिक्कल के 39वें ओवर में आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए स्मरण को फ्रैजर शीट ने पहली ही गेंद पर LBW आउट कर दिया।
पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में भारत-A के टॉप स्कोरर रहे यश राठौड़ दूसरे मैच में 13 रन ही बना सके। उन्होंने 22 गेंदें खेलीं।
सिराज, मुकेश कुमार और मानव सुथार को मौका
इंडिया ए ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और मानव सुथार को टीम में शामिल किया गया।
केएल राहुल और अंशुल कंबोज वनडे सीरीज में व्यस्तता के कारण इस मैच के लिए चयन के उपलब्ध नहीं थे।
इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था।