MP पुलिस को मई तक मिल सकते हैं 7500 नए जवान, शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, ESB इसी माह जारी करेगा रिजल्ट

Updated on 18-03-2026 11:47 AM

भोपाल। प्रदेश में 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) पूरी हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इसी माह इन भर्ती परीक्षाओं के अंतिम परिणाम जारी कर सकता है। विभाग को उम्मीद है कि मई तक मध्य प्रदेश पुलिस को 7500 नए आरक्षक मिल जाएंगे।

छह माह में प्रक्रिया पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब मात्र छह माह के भीतर ही लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न होने में आमतौर पर एक से डेढ़ साल का समय लग जाता था, लेकिन इस बार पुलिस प्रशासन ने इसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया है।

डीजीपी ने की समीक्षा बैठक

भर्ती प्रक्रिया के सफल समापन के बाद डीजीपी कैलाश मकवाणा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में परीक्षा संपन्न करवाने वाले पुलिस उप महानिरीक्षकों (DIGs) के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीजीपी ने चयन प्रक्रिया के दौरान आई चुनौतियों और अधिकारियों के सुझावों पर मंथन किया, ताकि आगामी भर्तियों को और अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
भोपाल, मोहन कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को किसानों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया की…
 18 March 2026
भोपाल, लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू करने के बाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों, अधिकारियों की सीआर (गोपनीय चरित्रावली) लिखने की समय सीमा…
 18 March 2026
भोपाल, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति कार्ड (प्रॉपर्टी कार्ड ) वितरित करने के मामले में मध्य प्रदेश ने देश के कई बड़े और प्रमुख राज्यों को पीछे छोड़ते…
 18 March 2026
भोपाल,मध्य प्रदेश में बुधवार से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। तेज गर्मी की बजाय कहीं…
 18 March 2026
भोपाल, भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर है। कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से…
 18 March 2026
भोपाल। प्रदेश में 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) पूरी हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इसी माह इन भर्ती परीक्षाओं…
 18 March 2026
 भोपाल। वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों के साथ पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया…
 18 March 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) की वायरोलॉजी लैब को अब भविष्य की महामारियों को रोकने के लिए पहरेदार (सेंटिनल सर्विलांस साइट) के रूप में विकसित किया जा रहा…
 18 March 2026
भोपाल। सीसीटीवी या बॉडी वॉर्न कैमरों की वीडियो फुटेज में संदिग्ध की सटीक पहचान करना हो या फिर अन्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना, एआइ आधारित फेशियल रिकग्नीशन सिस्टम व सर्विलांस…
Advt.